{"_id":"61c615f16dc3290e405e2c08","slug":"strengthen-self-confidence-to-become-aparajita-student-spra-azamgarh-news-vns629808587","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता बनने के लिए आत्मविश्वास मजबूत करें छात्रा : एसपी ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता बनने के लिए आत्मविश्वास मजबूत करें छात्रा : एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
बलरामपुर स्थित मां मुराती देवी महिला पीजी कालेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम अपराजिता
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सफल बनने के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। स्वस्थ शरीर होगा तो इरादे भी मजबूत रहेंगे। खुद की योग्यता को पहचान कर आगे बढ़ें। अपने अधिकारों को समझें। आत्मविश्वास को मजबूत करें ताकि विषम हालात से आसानी से निपट सकें। यह बात अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत शुक्रवार को मां मुराती देवी महिला महाविद्यालय हाफिजपुर में आयोजित ‘महिलाओं की सुरक्षा’ विषयक गोष्ठी में एसपी ग्रामीण सिद्घार्थ ने कही।
मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपने अधिकारों को समझना भी जरूरी है। आगे बढ़ने शिक्षित होने के साथ-साथ कानून के बारे में भी जानकारी रखना भी जरूरी है। साइबर क्राइम से लेकर महिला अपराध से बचने की जानकारी दी गई। उन्होंने छात्राओं को 1090, 1076, 181 और यूपी 112 डायल आदि नंबरों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। बताया कि 1090 पर छेड़खानी, सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग आदि की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि जिले में शक्ति परी की टीम भी गठित की जाती है, जिसमें लड़कियां ही शामिल होती है। उन्हें कार्ड जारी होता है और बिना वर्दी के स्पेशल पुलिस अफसर के रूप में काम करती हैं। शादी की उम्र के कानून के बारे में जानकारी दी। इसमें 300 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। कालेज के प्रबंधक सुमन देवी, सचिव हरेंद्र यादव, प्राचार्य विजय शंकर, प्रवक्ता अखिलेश सिंह, सुनील कुमार, माधुरी सिंह, पारुल राय, नीतू, किरन, डा. आरती, डा. धर्मेंद्र, आयशा, मनोज कुमार वर्नवाल व अजय कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।