{"_id":"6ad52045a604550d98096f70","slug":"street-drama-made-villagers-aware-against-child-marriage-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-159101-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नुक्कड़ नाटक से बाल विवाह के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन
आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को निजामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुवई गांव में बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और महिलाओं व बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण तैयार करने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एएचटी थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन, निजामाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, महिला एवं बाल कल्याण विभाग की प्रीति उपाध्याय और अन्नू सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के संजय शाही, फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा, बदरका चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी और मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी पूनम विश्वकर्मा मौजूद रहीं।