फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stray animals roaming on roads and fields become a threat, 6 dead so far

Azamgarh News: सड़क और खेतों में घूम रहे छुट्टा पशु बने खतरा, अब तक 6 की माैत

Thu, 10 Oct 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Stray animals roaming on roads and fields become a threat, 6 dead so far
आजमगढ़। जनपद की सड़क और खेतों में छुट्टा पशु काल बनकर घूम रहे हैं। उनके हमलों में अब तक 6 लोगों की माैत हो चुकी है। खेतों में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सड़कों पर हादसे का सबब बन रहे हैं। इतना नहीं अब तो वह हिंसक भी हो गए हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से पशुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। किसान खेतों पर फसल की रखवाली करते हैं तो हिंसक पशु हमला कर देते हैं। प्रशासन की आंकड़ेबाजी हकीकत से जुदा है। केस स्टडी के साथ पूरी पड़ताल कर खबर की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की आंकड़ेबाजी हकीकत से जुटा है। आंकड़ों की बात करें तो जनपद में 92 गोशाला हैं। इनमें से चार बृहद गोशाला है। उक्त गोशालाओं में इन दिनों करीब साढे आठ हजार पशुओं को संरक्षित कियाग या है। वहीं यदि जिले में पशुओं की संख्या की बात करें तो करीब नौ लाख पशु है, हालांकि यह पुराने आंकड़े हैं। अगर हकीकत में देखा जाए तो प्रशासन को ये भी पता नहीं है कि जिले में कितने छुट्टा पशु घूम रहे हैं। जिम्मेदारों की ओर से केवल आकलन कराने की बात कही जाती है। जिले भर की सड़कों पर छुट्टा पशु घूमते नजर आए। आजमगढ़-मऊ मार्ग, गाजीपुर मार्ग, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति है। कई बार लोगों को छुट्टा पशुओं के झुंड के बीच से गुजरना पड़ता है। अगर पशु हमला कर दें तो जान जानी पक्की है। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन




00

केस-1



चारपाई पर सो रहे वृद्ध को सांड़ ने पटका, मौत



आजमगढ़। तहबदपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव निवासी रमाकर तिवारी 22 अगस्त की रात खाना खाने के बाद मकान के बरामदे के सामने लगे टीन शेड में सोने चले गए। देर रात अचानक एक बड़ा सांड़ आया और उन्हें चारपाई सहित उठाकर फेंक दिया। रमाकर बचने का पूरा प्रयास किए़ लेकिन सांड़ लगातार हमले करता रहा। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को पकड़वा कर गोशाला भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

केस-2

सांड के हमले से घायल व्यक्ति की हुई थी मौत



आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मसोना गांव निवासी राजेश कुमार (46) 16 अप्रैल 2023 को रजादेपुर बाजार से घरेलू सामान खरीदने गए थे। सामान लेकर वह घर लौट रहे थे। वह जैसे ही अहिरौली मोड़ के पास पहुंचे तभी सांड ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


00



एक नजर विभागीय आंकड़ों पर



- जिले में 92 पशु आश्रय स्थल है।



- इनमें चार वृहद गोशाला है।

- 77 अस्थायी गोशाला है।

- 10 नगर निकायों व नगर पालिकाओं में कान्हा गोशाला है।



- चार वृहद गोशाला निर्माणाधीन है।

- उक्त सभी गोशालाओं में कुल साढ़े आठ हजार पशु संरक्षित हैं।



00

जिले में पशुओं को पकड़ने का काम किया जा रहा है। इसी माह में 218 पशुओं को पकड़ कर संरक्षित किया गया है। बारिश के कारण अभियान थोड़ा धीमा था अब अभियान में तेजी लाकर पशुओं को पकड़ा जाएगा। ताकि किसानों और राहगीरों को राहत मिल सके।

- डा. मुकेश गुप्ता, सीवीओ आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed