{"_id":"6ab81e11518bb45a56025a96","slug":"storm-arnab-wreaks-havoc-trees-toppled-at-100-locations-and-poles-at-150-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-157827-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अर्नब तूफान ने मचाई तबाही, 100 जगह पेड़ और 150 जगह खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अर्नब तूफान ने मचाई तबाही, 100 जगह पेड़ और 150 जगह खंभे गिरे
विज्ञापन
महाराजगंज से बिलरियागंज मार्ग पर गिरा पेड़। संवाद
चक्रवाती तूफान अर्नब ने जिले में जमकर तबाही मचाई है। जिले में करीब 100 जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। इससे स्टेट हाइवे आजमगढ़-गाजीपुर सहित लिंक मार्गों पर कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
वहीं, 150 जगहों पर बिजली के पोल और तार भी टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर से लेकर गांव तक शुक्रवार की शाम से शनिवार की देर शाम तक बिजली न आने से पीने के पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। बीते 24 घंटे से 20 उपकेंद्रों से बिजली बहाल नहीं हो पाई। इस दौरान 24 घंटे में करीब 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।
जिले में शुक्रवार से शनिवार की शाम तक रुक-रुक कर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा संग हुई बारिश ने चहुंओर तबाही मचाई। शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर पेड़ गिर गए। इससे आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
वहीं दोपहर में हुई तेज बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। शहर के मध्य स्थित नगरपालिका कार्यालय परिसर भी जलमग्न हो गया। जलकल कार्यालय परिसर में भी जलजमाव हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जिले में शहरी क्षेत्र में 60 सहित पूरे जिले में 150 बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
सगड़ी : तहसील क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ और डालियां विद्युत तारों पर गिर गईं। इससे बोझिया, महुलिया, कठैचा, सुंदर सराय बल्लो, कोकिलपार, कोठिया, डोरवा समेत दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति दो दिनों से ठप है।
बिजली न होने से ग्रामीणों को रात अंधेरे में बितानी पड़ रही है। पेड़ों के गिरने से कई जगह विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विद्युत विभाग की टीमें फाल्ट ठीक करने में जुटी हैं, लेकिन अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लगातार दो दिनों से बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में परेशानी के साथ विभाग के प्रति नाराजगी भी है। तहबरपुर : शुक्रवार रात आंधी-बारिश के दौरान कप्तानगंज-तहबरपुर-मुहम्मदपुर (केटीएम) मुख्य मार्ग पर तहबरपुर थाने के पास अंडरपास के समीप खरचलपुर में बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया।
इससे मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। शनिवार सुबह डीएलएड की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी रात से बाधित है। बिलरियागंज : आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे तेज आंधी-बारिश के दौरान विशाल पीपल का पेड़ चलती कार पर गिर गया।
कार में सवार जयराजपुर निवासी वाहिद खान समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पेड़ सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। पुलिस और ग्रामीण पेड़ को सड़क से हटाने में जुटे रहे। फरिहा : पुलिस चौकी परिसर में शनिवार को तेज हवा के दौरान एक पेड़ विद्युत पोल के ऊपर गिर गया। पेड़ के गिरने से विद्युत पोल टूट गया और तार जमीन पर आ गिरे। गनीमत रही कि हादसे के समय मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पोल और तार गिरने के बाद चौकी की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को जानकारी दी गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।