फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stopped after running for a few days

Azamgarh News: कुछ दिन चलने के बाद हुए बंद तो फिर नहीं हो सके चालू

Wed, 13 Mar 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Stopped after running for a few days
आजमगढ़। जनपद में नगरपालिका द्वारा पांच स्थानों पर शहर के सुंदरीकरण के लिए फव्वारे लगाए गए हैं। लगने के कुछ दिन बाद ही यह फव्वारे बंद हो गए। एक बार बंद हुए यह फव्वारे तो फिर शुरू नहीं हो सके। इसकी देखरेख की जिम्मेदार नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा इनके मैकेनिक लखनऊ से आने की बात कई वर्षों से की जा रही है। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी अब तक कोई मैकेनिक इसकी मरम्मत करने नहीं आया।
विज्ञापन

नगरपालिका द्वारा नगर के नरौली चौराहा, गिरजाघर चौराहा, नगरपालिका चौराहा, हर्रा की चुंगी तिराहा और रैदोपुर तिराहे पर लाखों रुपये की लागत से फव्वारा लगायाहै। लगने के बाद यह फव्वारे कुछ दिन तक चले। जब यह चलते थे तो लोग शान से इनके पास खड़े होकर सेल्फी लेते थे। इनमें कोई फव्वारा एक हफ्ता चला तो कोई एक महीना इसके बाद एक-एक कर सभी फव्वारे बंद हो गए।
विज्ञापन

वहीं पूर्व जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शहर के चौराहों और तिराहों का चौड़ीकरण कराया। उनके द्वारा संस्थाओं से जरिए इन चौराहों और तिराहों पर फव्वारों का निर्माण कराया गया। कुछ दिन तक तो यह चले। जब चले तो लोग इनके पास खड़े होकर सेल्फी भी खींचते थे। लेकिन सुहास एलवाई के जाने के बाद यह फव्वारे भी बंद पड़ गए। संस्थाओं द्वारा लगाए गए एक दो फव्वारों को छोड़ दिया जाए तो कोई भी फव्वारा कभी नहीं चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी नहीं है कि यह फव्वारे क्यों बंद पड़े हैं। इसकी जानकारी लेकर चेयरमैन से बात कर इनकी मरम्मत कराई जाएगी। - रोहित यादव, प्रभारी ईओ नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed