आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप कपूर के नेतृत्व में सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। कई राज्यों में मुस्लिम इबादतगाहों पर किए जा रहे हमले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई। प्रदेश सचिव संदीप कपूर ने कहा कि भाजपा अपने लाभ के लिए देश की फिजा को खराब कराना चा रही है ताकि गंगा जमुनी तहजीब को खत्म कर देश में वैमनस्यता,द्वेषपूर्ण माहौल बन जाए। इसका लाभ वह चुनाव में लेना चाहती है। भाजपा को हिंदुओं से कोई लेना-देना नहीं है वह राजनीत के लिए केवल समाज को बांटना चाहती है।रामनवमी से लेकर अभी तक कई राज्यों में मजारों और मस्जिदों पर हमले की घटनाए हुई है। अपल्पसंख्य कांग्रेस ने मांग किया कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मस्जिद पर भगवा फराए की घटना का कड़ाई से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मध्य प्रदेश के खरगोन में जो घटना हुई उसमें सिर्फ एक जाति विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस ऐसे कृत्यों पर चुप बैठने वाली नहीं है। वह सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। इस मौके पर मिर्जा शाने आलम बेग, तेजबहादुर यादव, मिर्जा बरकतुल्लाह बेग, अकमल बेग, शम्से आलम, मिर्जा आरिफ बेग, बेलाल अहमद बेग सहित अनेक कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।