फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Stirred by hawkish incidents, CO falls on Lalganj

ताबड़तोड़ घटनाओं से हड़कंप, सीओ लालगंज पर गिरी गाज

Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stirred by hawkish incidents, CO falls on Lalganj
आजमगढ़। सीओ सर्किल लालगंज में ताबड़तोड़ हुई घटनाओं से सीओ पर गाज गिर गई है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने सीओ लालगंज अजय यादव को हटा कर उनके स्थान पर सीओ सगड़ी रहे मनोज कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। अजय यादव को सीओ सगड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही देवगांव कोतवाल विमलेश मौर्या को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर लाइन में रहे संजय कुमार सिंह को नया कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन

सीओ सर्किल लालगंज के अंतर्गत देवगांव कोतवाली के अलावा थाना मेहनाजपुर, तरवां व मेंहनगर आते है। इन सभी क्षेत्रों में अपराधिक घटनाएं लगातार हो रही थी। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में पिता-पुत्र की गोली मार कर हत्या हो गई तो वहीं अगले ही दिन तरवां क्षेत्र में प्रधान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं एक बालक की पुलिस की गाड़ी से कुचल कर मौत हो गई। इसके बाद पब्लिक इतनी उग्र हो गई कि तोड़फोड़ करने के साथ ही चौकी बोगरिया मचें आगजनी भी कर दिया। वहीं तरवां क्षेत्र में सपा नेता पर धारदार हथियार से हमला के साथ ही एक माह पूर्व मुनीम की हत्या का अब तक राजफाश भी नहीं हो सका। इन सभी मामलों में सीओ की लापरवाही को मानते हुए एसपी ने सीओ अजय यादव को स्थानांतरित कर दिया। उन्हें सगड़ी का प्रभार दिया गया तो सगड़ी के सीओ मनोज कुमार सिंह को लालगंज का सीओ बनाया गया है। चार दिन पूर्व ही तरवां एसओ बनाए गए मंजय सिंह को प्रधान हत्याकांड के बाद ही डीआईजी से निलंबित कर दिया था। उनके स्थान पर मीडिया सेल प्रभारी संजय यादव को नई जिम्मेदारी दी गई है। देवगांव कोतवाल विमलेश मौर्या पर भी एसपी की गाज गिरी है। उन्हें कोतवाली से हटा कर क्राइम ब्रांच में नई जिम्मेदारी दी गई तो वहीं उनके स्थान पर लाइन में रहे संजय कुमार सिंह को नया कोतवाल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed