फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sticks used front of police and revenue team in azamgarh head and hand broken video viral

UP : पुलिस व राजस्व टीम के सामने चले लाठी-डंडे, किसी का सिर फूटा तो किसी के हाथ टूटे, वीडियो वायरल; रपट दर्ज

Fri, 31 Jan 2025 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 06:13 PM IST
सार

यह मामला आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र का है। जमीन के एक मामले में दोनों पक्ष पुलिस और राजस्व टीम के सामने ही भिड़ गए। देखते-देखते लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षाें की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sticks used front of police and revenue team in azamgarh head and hand broken video viral
पुलिस और राजस्व टीम के सामने ही मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के दत्तापुर गांव में पुलिस और राजस्व टीम के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


कुछ लोगों के सिर भी फूट गए। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के दत्तापुर गांव निवासी विवेक कुमार ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी राजनरायन, विजय नरायन, अजय नरायन, हृदय नरायन, प्रदीप, संदीप राजन बीते 27 जनवरी की शाम करीब चार बजे लेखपाल को लेकर उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया तो ये लोग एक साथ मिलकर लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। इसमें विवेक, उसके पिता माधव प्रसाद उपाध्याय और राजेश को काफी चोटें लगीं। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देकर वे लोग भाग गए। वहीं, दूसरे पक्ष से अजय नारायण उपाध्याय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जमीन से जुड़े मामले में हो चुकी है कार्रवाई

आरोप था कि वह अपनी भूमिधरी को गांव व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के सामने पैमाइश कराई गई थी। विपक्षी माधव प्रसाद व अन्य ने लेखपाल द्वारा गाड़े गए खूटे को उखाड़ दिए। 

शुक्रवार को मौके पर पुलिस बल और लेखपाल के सामने जब पैमाइश के संबंध में चर्चा कर रहे थे। उसी समय विपक्षी माधव प्रसाद, प्रवीण कुमार, विवेक कुमार, विनोद कुमार व मनोज कुमार ने अजय नारायण उपाध्याय को जान से मारने की नियत से घर से जबरन घसीट लाए व जदुवंश, रामसुंदर व राजेश, नीलम ने लाठी सरिया कुल्हाड़ी मनोज प्रवीण व विवेक को दिए।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से माधो उपाध्याय और राजेश उपाध्याय तो दूसरे पक्ष से अजय नारायण उपाध्याय और राज नारायण उपाध्याय का सिर फूटा है।

बोले अधिकारी
दत्तापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं, दो लोगों को जेल भेजा जा चुका है। - अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पवई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed