{"_id":"68866fc636146a5521064e98","slug":"sticks-and-bricks-were-used-between-two-sides-six-injured-case-registered-against-10-people-on-the-complaint-of-both-sides-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134989-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो पक्षों में चली लाठियां और ईंट-पत्थर, छह घायल, दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो पक्षों में चली लाठियां और ईंट-पत्थर, छह घायल, दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सगड़ी । जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में शनिवार देर शाम पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। लाठियों और ईंट-पत्थरों से हुई इस झड़प में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर मेडिकल परीक्षण कराया गया।
जीयनपुर नगर पंचायत के बाजार खास मोहल्ला निवासी कन्हैया यादव ने रविवार को जीयनपुर कोतवाली में पत्र देकर बताया कि मेरे ससुर बेचन यादव द्वारा बेची गई जमीन को लेकर बात हो रही थी, तभी मोहल्ले के ही विश्वनाथ, सरवन, शैलेश, मिथिलेश, दुर्गावती देवी व गीत देवी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मुझ पर हमला कर दिया।
कन्हैया यादव ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी प्रेमशीला, पुत्री खुशबू और बेटे आयुष व पीयूष को भी पीटा गया। हमले से सभी को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से दुर्गावती देवी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुर्गावती ने जीयनपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरे पिता बेचन यादव 13 जुलाई को लापता हो गए थे। जिसकी गुमशुदकी की रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस ने उनको ढूंढ कर 26 जुलाई शनिवार को मेरे पुत्र सरवन यादव के सुपुर्द किया, जिससे लोग नाराज थे। शनिवार को देर शाम मेरे पिता बेचन को कन्हैया, प्रेमशिला, खुशबू, मीरा आदि लोग खींच कर ले जा रहे थे। मना करने मारा पीटा, जिससे मुझे, भाभी मीरा देवी, बेटे सरवन को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए छह लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।