{"_id":"68054211c82f54a460059a45","slug":"statue-in-temple-damaged-youth-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-130385-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मंदिर में हनुमान की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मंदिर में हनुमान की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के सिंहपुर बाजार में पुलिस चौकी के ठीक पीछे अमृत सरोवर पोखरे पर बने मंदिर में स्थापित हनुमान की प्रतिमा को एक मनबढ़ युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी ने मंदिर में रखे त्रिशूल को उखाड़ लिया और विरोध करने वाले स्थानीय लोगों को दौड़ा लिया।
पुलिस ने सिंहपुर निवासी आरोपी युवक गणेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों और बाजारवासियों ने घटना की निंदा की। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को कठोर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। आरोपी को तत्काल थाने ले जाया गया। वहीं एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता है, लेकिन यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि आरोपी का कृत्य अक्षम्य है। इसने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।