फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State Women Commission member did a surprise inspection of Azamgarh Women Hospital: found negligence and gave

UP: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने आजमगढ़ महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुधार के दिए निर्देश

Wed, 27 Nov 2024 04:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 27 Nov 2024 04:51 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। बताते चलें कि जब अस्पताल में व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही थी तब बड़ी खामियां मिली और तल्ख तेवर अपनाते हुए इन्होंने कहा कि झांसी की दुर्घटना से सबक लीजिए और सुधार दिखना चाहिए।

विज्ञापन
State Women Commission member did a surprise inspection of Azamgarh Women Hospital: found negligence and gave
अस्पताल के मरीजों से व्यवस्था की जानकारी लेती राज्य महिला आयोग की सदस्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार की सुबह 10 बजे जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल में कई कमियां मिली जिसमें सुधार का अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झांसी में हुई घटना के बाद इस तरह लापरवाही देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने जिला महिला चिकित्सालय की व्यवस्था को देखकर वह चौंक गईं।

विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय सिंह यादव से भी पूछताछ की और वहां भर्ती महिला मरीज व उनके परिजनों से भी जानकारी ली। कई गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया और कहा कि अगली बार जब वह आएंगी तो यहां पर व्यवस्था चुस्त दुरुस्त मिलनी चाहिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि झांसी में बीते दिनों जिस प्रकार से अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


उसको लेकर सबसे पहले सिलेंडर की जांच की गई। सिलेंडर में मैन्युफैक्चरिंग डेट तो लिखी मिली लेकिन एक्सपायरी डेट नहीं लिखा था। जोकि लिखा होना चाहिए था। इसके अलावा भर्ती महिला मरीज से उन्होंने बात की गई तो उन्होंने बताया कि टीका लगवाने का यहां पर 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक वसूली की जाती है। जबकि यह निशुल्क सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा उनके सामने ही परिसर में गलियारों में कुत्ते घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो डॉक्टर भी उपस्थित नहीं थी और इसकी किसी को जानकारी भी नहीं थी। इस बारे में जांच का निर्देशप दिया है। यहां की व्यवस्था पर उन्होंने सवाल खड़ा किया और कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने के लिए तमाम कार्य कर रही है लेकिन हकीकत में जो है, वह देखा जा सकता है। इसलिए व्यवस्था में जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed