गोरिया बाजार। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या राम मंदिर का निर्माण सभी भाजपा सरकार में ही संभव हो सका है। पूर्व की सरकारों में भाई, भतीजावाद, जातिवाद का बोलबाला रहा। आज अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश की सीमा के बाहर या फिर ऊपर हैं।माफियाओं के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है।
उपेंद्र तिवारी ने उक्त बातें रविवार को बिलरियागंज ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के गोपालपुर विधानसभा का प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कहा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जनधन योजना, घर-घर शौचालय, प्रधानमंत्री सड़क योजना, विधवा विकलांग वृद्धा पेंशन,गरीबों को आवास, महीने में दो बार राशन, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, किसानों की कर्ज माफी, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड,किसानों के लिये किसान सम्मान निधि, सुकन्या समृद्धि योजना, सामूहिक विवाह योजना सहित तमाम योजनाओं को सफलता पूर्वक संचालित कर रही है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, श्रीकृष्ण पाल, प्रेम नारायण पांडेय आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक अलगू राम गोंड तथा संचालन रामपाल सिंह ने किया। इस दौरान शैलेंद्र तिवारी, उमेश गोंड, रविंद्र सिंह, रामसागर सिंह, राधेश्याम सिंह, चंद्रपाल सिंह, हरीश पाठक, राकेश सिंह, हरिबंश मिश्र, अरविंद गुप्ता, विशाल सेठ, सत्येंद्र राय, बंटी राय, पारस नाथ यादव आदि उपस्थित थे।