फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   State government is constantly encouraging entrepreneurs

प्रदेश सरकार लगातार उद्यमियों को कर रही प्रोत्साहित

Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
State government is constantly encouraging entrepreneurs
आजमगढ़। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 20-26 सितंबर तक प्रदेश में वाणिज्य सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसके क्रम में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को नेहरू हाल में निर्यात कानक्लेव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीडीओ ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार उद्यमियों को प्रोत्साहित करने एवं उद्योगों को विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था एवं अच्छा माहौल देकर उद्यमियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए आकर्षित किया है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश आज अर्थव्यवस्था के मामले में महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर आ गया है। पूर्वांचल में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए, अच्छे आवागमन के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तथा एयरपोर्ट बन कर तैयार हो चुके हैं, जिसका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। बेहतर कनेक्टीविटी हो जाने से देश एवं अन्य प्रदेशों के व्यापारी भी आकर यहां व्यवसाय करने के लिए उद्योग स्थापित करेंगे। प्रदेश सरकार ने उद्यमियों के लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही लोन प्रक्रिया को सहज एवं सुगम बनाया है। बैंकों से लोन लेने के लिए नियम-कानून में काफी शिथिलता दी गई है। उद्यमियों के लिए ‘‘इज ऑफ डूइंग’’ बिजनेस तथा सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। इससे पूर्व सीडीओ ने विभिन्न क्षेत्र के उद्यमियों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा प्रत्येक स्टॉल पर जाकर उनके उत्पादों का निरीक्षण एवं जानकारी प्राप्त किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed