फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Standing crop of farmers destroyed for Gorakhpur link

गोरखपुर लिंक के लिए नष्ट की गई किसानों की खड़ी फसल

Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Standing crop of farmers destroyed for Gorakhpur link
अतरौलिया में प्रशासन द्वारा जोतवाई जा रही किसानों की फसल। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। प्रशासन की मौजूदगी में रविवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि पर किसानों की ओर से लगाई गई फसल को नष्ट कर दिया गया। किसानों ने इसका विरोध किया तो लाठी भांजकर उन्हें हटा दिया गया। खड़ी फसल नष्ट किए जाने से किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए क्षेत्र के अकबेलपुर मुतल्लका गोरहरपुर, हैदरपुर खास, गनपतपुर, गदनपुर, गोरथानी आदि गांवों के किसानों ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री नहीं की थी। प्रशासन की ओर से इस भूमि का अधिग्रहण किया गया है। किसानों को मुआवजा लेने के लिए कुछ समय भी दिया गया था। इसके बाद भी अधिग्रहण से प्रभावित कुछ किसानों ने मुआवजा नहीं लिया। इस बीच रविवार को सुबह प्रशासन ने किसानों के खेत में लगी फसल को नष्ट कर दिया। खड़ी फसल नष्ट होते देख कुछ किसान मौके पर पहुंचकर विरोध जताने लगे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लाठी भांजकर उन्हें हटा दिया। किसानों का कहना था कि खेत में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल लगभग एक महीने में तैयार हो जाती। इसके बाद प्रशासन की ओर से जमीन का अधिग्रहण किया जाता। तब तक उन लोगों को जमीन का मुआवजा भी मिल जाता। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त गुरु प्रसाद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह सहित कई थानों की पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed