फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Srikrishnapal and Suraj become BJP district presidents.

Azamgarh News: श्रीकृष्णपाल और सूरज बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Sat, 16 Sep 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Srikrishnapal and Suraj become BJP district presidents.
भारतीय जनता पार्टी ने उप्र के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णपाल और सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को लालगंज से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को सूची जारी हुई तो कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्षों को बधाई देने का तांता लग गया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सदस्य विधान परिषद भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। जिसमें आजमगढ़ से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकृष्ण पाल को जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने लालगंज से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पहले सूरज प्रकाश श्रीवास्तव भाजपा युवा मोर्चा की कमान संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह लालगंज से जिला महामंत्री थे। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed