फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sri Ram Janmabhoomi Nirman Nidhi Surrender Yatra turns out

गाजे बाजे के साथ निकली श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण पदयात्रा

Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sri Ram Janmabhoomi Nirman Nidhi Surrender Yatra turns out
शहर क्षेत्र में श्रीराम जंमभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा मे? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। श्री रामजन्म भूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कुंवर सिंह उद्यान से जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान कारसेवक बंधु ने भगवान राम की खड़ाऊं को सिर पर रखकर उनके आदर्शों का अनुकरण का संदेश दिया। कारसेवकों के पीछे श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान दुर्गा वाहिनी संयोजिका द्रोपदी राय के नेतृत्व में मातृ शक्तियां हाथों में भगवा ध्वज लिए जयकारे लगाते हुुए चल रही थी। हाथी, घोड़े, ऊंट बग्घी पर भगवान के चित्र और प्रस्तावित राममंदिर के माडल की जगह-जगह मातृ शक्तियों द्वारा पूजन व पुष्पार्चन किया गया। यात्रा कुंवर सिंह उद्यान से शुरू होकर बड़ादेव, चौक, पुरानी, दलालघाट, कालीनगंज, चौक, पुरानी सब्जी मंडी, शंकर जी मूर्ति, बड़ादेव, कालीचौरा, डीएवी होते हुए राम जन्मभूमि अभियान के केंद्रीय कार्यालय सरस्वती शिशु मंदिर नगरपालिका पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन आरएसएस गोरक्ष प्रांत के प्रांत कार्यवाह सुरेश शुक्ल ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तन-मन-धन से इस अभियान में लगने का निर्देश दिया। इसी क्रम में रानी की सराय, ठेकमा और बिंद्राबाजार में भी पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस मौके पर आरएसएस के जिला सह संघ चालक गौरव अग्रवाल, आरएसएस के जिला प्रचारक अंबेश, डॉ. पीयूष सिंह यादव, राधा मोहन गोयल, विहिप के जिला संयोजक रामकृष्ण मिश्र, विनीत सिंह रीशू, आलोक सिंह, अजीत सिंह, मनोहर गोयल, डा. डीपी तिवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

नगर के कुंवर सिंह उद्यान में यात्रा शुरू होने से पहले भाजपा के नेता और पदाधिकारी अपने-अपने समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ पहुंचते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह भी अपने समर्थकों के साथ कुंवर सिंह उद्यान पहुंच और लोगों में शामिल हो गए। कुंवर सिंह उद्यान से निकलने के बाद यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ती गई यह कारवां बढ़ता गया। लोगों के आकर यात्रा में शामिल होने के कारण यह एक कारवां बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी समर्थकों संग पहुंचे
आजमगढ़। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के समर्थन में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय भी समर्थकों संग पदयात्रा में शामिल होने के लिए गाजे-बाजे के साथ पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने जयकारा लगाया। उनके साथ हरकेश, संदीप कन्नौजिया, महेंद्र यादव, लालता यादव, कांता यादव, सुधांशु सिंह, आसिफ अहमद, रजनीश राय, अभिषेक राय बंटी, गणेश पाठक, विवेक मिश्रा, प्रकाश, अनिल यादव, राजेश यादव, बहादुर सोनकर आदि ने पदयात्रा में भाग लिया।

-
पदयात्रा से पहले उतारी गई आरती
आजमगढ़। कुंवर सिंह उद्यान से जब पदयात्रा निकली तो अग्रसेन तिराहे पर हाथी घोड़े के साथ मंदिर के प्रतिरूप, भगवान श्रीराम के फोटोयुक्त बग्घी को लगाया गया। इसके बाद उसकी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती उतारी गई। इसके बाद पदयात्रा ने नगर भ्रमण का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed