Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Spray insecticides, do anti-larva treatment and fogging, run campaigns

Azamgarh News: कीटनाशक छिड़काव, एंटी लार्वा ट्रीटमेंट और फॉगिंग करें, चलाएं अभियान

Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Spray insecticides, do anti-larva treatment and fogging, run campaigns
आजमगढ़। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 30 अप्रैल और दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसकी तैयारियों के लिए सीडीओ परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में शनिवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी नगर पालिका व ग्राम पंचायत अधिकारियों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव, एंटी लार्वा ट्रीटमेंट और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर जागरुकता अभियान चलाने को कहा गया। सीडीओ ने शहर और गांवों में नालियों की सफाई कर उन्हें ढकने, झाड़ियों की कटाई और तालाबों को अपशिष्ट मुक्त रखने और ग्राम सभाओं में विशेष जागरूकता सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग को सुकर पालकों को आबादी से दूर बाड़े बनाने के लिए निर्देशित करने को कहा गया। सीएमओ को निर्देशित किया कि समस्त सीएचसी/पीएचसी के माध्यम से अभियान का प्रचार किया जाए।
वहीं बढ़ती गर्मी के दौरान हीट वेव के खतरे को देखते हुए कहा कि बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी की व्यवस्था, मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच काम न करने की सलाह, मनरेगा मजदूरों के लिए छाया और पानी की व्यवस्था, विद्यालयों के समय में परिवर्तन का सुझाव दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, एसीएमओ, डीपीआरओ, डीआईओएस, बीएसए, सीवीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed