फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Speculation will not stop after the death of sugarcane farmer

गन्ना किसान की मृत्यु के बाद बंद नहीं होगा सट्टा

Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Speculation will not stop after the death of sugarcane farmer
आजमगढ़। पेराई सत्र के दौरान गन्ना किसान की मृत्यु होने के बाद गन्ना सट्टा चलता रहेगा। कोई भी सट्टा बंद नहीं किया जाएगा। गन्ना किसान के परिजनों को सुविधा दी गई है। ताकि परिजनों की आजीविका चल सके। सहकारी चीनी मिल सठियांव में गन्ना पेराई होती है। गन्ना विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष गन्ना सट्टा के लिए सर्वे कराता है। इसके बाद ही किसान को गन्ना आपूर्ति की अनुमति दी जाती है। अगर पेराई सत्र के दौरान किसी गन्ना किसान की मृत्यु हो जाती है, तो गन्ना सट्टा बंद नहीं होगा। गन्ना किसान के परिजनों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनका गन्ना सट्टा अनवरत चलता रहेगा। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि गन्ना किसान की मृत्यु होने पर सट्टा बंद नहीं किया जाएगा। उसका सट्टा चलता रहेगा। अभिलेखीय कार्यवाही पूरी होने के बाद नया सट्टा बनाया जाएगा। इस संबंध में गन्ना आयुक्त का आदेश प्राप्त हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed