{"_id":"65a191aeec06206b330eddd4","slug":"special-train-will-run-from-azamgarh-to-ajmer-from-january-15-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-9931-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़ से अजमेर के लिए 15 जनवरी से चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़ से अजमेर के लिए 15 जनवरी से चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
अजमेर में 15 जनवरी से सालाना उर्स शुरू हो रहा है। इस उर्स में जायरीनों को पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने आजमगढ़ से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। शिड्यूल भी स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंच चुका है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने अजमेर में सालाना उर्स में जाने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए आजमगढ़ से अजमेर के लिए एक उर्स स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। इस बार मालीपुर, अयोध्या और बाराबंकी में एनआई कार्य के चलते रास्ता ब्लॉक है। इसके चलते रेलवे बोर्ड ने इसे मऊ से गोरखपुर होकर चलाने का निर्णय लिया था। लेकिन अब रेलवे ने इसे आजमगढ़ से मऊ होते होते हुए संचालित करने का निर्णय लिया है। 15 जनवरी से 05105 स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ से दोपहर बाद 3:30 बजे चलकर मुहम्मदाबाद चार बजे, मऊ 4:35, गोरखपुर रात 8:55, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, दिल्ली, रेवाड़ी होकर अगले दिन अजमेर के मदार स्टेशन रात 8:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05106 उर्स स्पेशल मदार 20 जनवरी को रात 9:25 बजे चलकर मुहम्मदाबाद भोर में 3:45, आजमगढ़ 4:30 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल के 3 डिब्बे, स्लीपर के 6, एसी थ्री के 7, ऐसी टू के 2, गार्ड के 2 डिब्बे लगे हैं। इस ट्रेन के चलने से उसे में जाने वाले जायरीनों को काफी सहूलियत होगी।