फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Special surveillance campaign will be conducted in Azamgarh for prevention of corona, 1187 teams set up

कोरोना पर रोकथाम के लिए आजमगढ़ में चलेगा विशेष सर्विलांस अभियान, 1187 टीमें लगीं

Fri, 03 Jul 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Special surveillance campaign will be conducted in Azamgarh for prevention of corona, 1187 teams set up
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पल्स पोलियो के तर्ज पर पांच से 15 जुलाई तक विशेष सर्विलांस अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 1187 टीमें बनाई गई हैं। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार देर शाम कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए पांच जुलाई से प्रारंभ किए जाने वाले विशेष सर्विलांस अभियान के तैयारियों की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि हर टीम शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर सर्वे करेंगी। परिवार के किसी भी व्यक्ति को सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि के लक्षण होने पर उनकी रिपोर्ट तैयार करेंगी। टीमें डोर-टू-डोर जाकर कोविड महामारी से बचाव के प्रति जागरूक भी करेंगी। सीएमओ को निर्देश दिए कि हर टीम को चार जुलाई तक इंफ्रारेड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर और हर टीम के सदस्यों को 2-2 मास्क व ग्लव्स उपलब्ध कराएं। ये टीमें कंटेनमेंट जोन में गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को चिह्नित करेंगी। जो टीमें डोर-टू-डोर सर्वे के लिए कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाएंगी, उनको पीपीई किट भी उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमओ को निर्देश दिए कि विशेष सर्विलांस अभियान के लिए बनाई गई टीमों को ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण दिलाएं। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डीडीओ रवि शंकर राय, एसीएमओ डॉ. संजय, डॉ. वाईके राय, डॉ. एके सिंह, डीपीओ मनोज कुमार मौर्य, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, डीपीआरओ लालजी दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed