फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   " SP would go to his own deeds "

‘अपने ही कर्मों से चली जाएगी सपा’

Thu, 26 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
" SP would go to his own deeds "
भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार अपने ही कर्मों से चली  जाएगी। केंद्र सरकार से सड़कों और किसानों के मुआवजे के लिए मिली धनराशि को सपा सरकार अपने पार्टी के मुखिया के जन्मदिन को शाही तरीके से मनाने में खर्च कर रही है। वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर भाजपा के धरने को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



कहा कि सपा का समाजवादी चेहरा उजागर हो गया है। पूरे प्रदेश में भूख, भय, भ्रष्टाचार व्याप्त है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि समाजवादी पार्टी के मंत्री और पदाधिकारी थानों और तहसीलों की दलाली में व्यस्त हैं। लेकिन यह केवल कहने से काम चलने वाला नहीं है, ऐसे लोगों पर एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराते।
विज्ञापन



युवाओं के लिए प्रदेश में रोजगार नहीं है, युवा दिशाहीन हैं। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अनिल यादव का नाम थाने पर आपराधिक सूची में दर्ज होने के बावजूद प्रदेश सरकार क्लीन चिट देती है। ऐसी सरकार की हकीकत जनता जान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि आजमगढ़ नगरपालिका के विकास के लिए आवंटित धनराशि को मंत्रियों के दबाव में पीडब्ल्यूडी को स्थानांतरित कर पैसे की बंदरबांट की जा रही है। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तीजाराम ने कहा कि जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार आती है, अपराध चरम पर होता है और दलितों के ऊपर अत्याचार काफी बढ़ जाता है।


गोरखपुर महानगर अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अपराध एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। गोरखपुर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि अब सपा सरकार का अंत आ चुका है। पूर्व सांसद रमाकांत यादव, खजनी विधायक संतप्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के दरवाजे बंद कर केवल लूट में व्यस्त है।



पुलिस पिट रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। कानून नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं रह गई है। अध्यक्षता आजमगढ़ भाजपा के जिलाध्यक्ष सहजानंद राय और संचालन सच्चिदानंद सिंह ने की। इस मौके पर कमलेश पटेल, रमेश प्रताप, घनश्याम पटेल, मनोज शुक्ला, रामधीन सिंह, रमाकांत मिश्रा, शिवनाथ सिंह, दुर्गविजय यादव, ऋषिकांत राय, रामपाल सिंह, विद्याधर श्रीवास्तव, जयनाथ सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed