फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP workers took out a procession to implement the Mandal Commission report

मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Sat, 07 Aug 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
SP workers took out a procession to implement the Mandal Commission report
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शनिवार को मंडल कमीशन की रिपोर्ट को पूर्णतया लागू करने के लिए पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने कहा कि सात अगस्त 1990 को पिछड़ों को 27 फीसद आरक्षण देने के लिए कानून बना, लेकिन भाजपा सरकार नौकरियों में पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उनके द्वारा अब तक दी गई नौकरियों में पिछडे़ वर्ग को वंचित रखा गया। उन्होंने मंडल कमीशन की सभी सिफारिशें पूरी तरह लागू करने, जातीय जनगणना कराने, आबादी के अनुसार हिस्सेदारी देने, आरक्षित वर्गों की बैकलाग भर्ती करने, नीट व मेडिकल में 10000 वंचित छात्रों को क्षतिपूर्ति व निजी क्षेत्रों में मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने आदि की मांग की। इस मौके पर डा. रामदुलार राजभर, जयराम सिंह पटेल, रामू राजभर, बबिता चौहान, श्यामदेव चौहान, संतलाल विश्वकर्मा, गिरीश मौर्या, सूरज राजभर, रमेश निषाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed