फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP workers met SP to protest against atrocities on Dalits

दलितों पर अत्याचार के विरोध में एसपी से मिले सपा कार्यकर्ता

Wed, 11 Aug 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
SP workers met SP to protest against atrocities on Dalits
दलितों पर हो रहे अत्याचार व दमन की घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलने जाता सपा का प्रतिनिधिमंड - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में दलितों पर हो रहे अत्याचार सहित अन्य घटनाओं के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से जिले में हो रही उक्त घटनाओं न लगाम लगाने की मांग की। कहा कि यदि उक्त घटनाओं पर रोक नही लगा तो सपा बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जनपद में दलितों पर हो रहे अत्याचार व दमन की घटनाओं को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिला। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर प्रशासन व पुलिस दलितों का उत्पीड़न कर रही है। पलिया घटना में लोग बर्बाद हो गए। इसी क्रम में जहानागंज थाना के गोधौरा में पुलिस ने घरों में घुसकर लोगों को मारा पीटा और पैसा व जेवरात तक उठा ले गए। घरों को उजाड़ दिया। वहां की महिलाएं और बच्चियां मैदान में सोने को मजबूर हैं। इस तरह की घटनाएं पूरे जनपद में हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मांग करते हुए कहा कि पुलिस ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए अन्यथा सपा आंदोलन करने को बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में विधायक आलमबदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, रामबली राम, दीपचंद विशारद, अजीत राव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed