फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP workers clashed with Dharmendra over taking selfie

Azamgarh News: सेल्फी लेने को लेकर धर्मेंद्र के सामने भिड़े सपा कार्यकर्ता

Sun, 24 Mar 2024 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
SP workers clashed with Dharmendra over taking selfie
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव भी दो दिनों से जिले में रहकर क्षेत्रों में घूमकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी तरह उनके जनसंपर्क के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सपा कार्यकताओं में धमेंद्र यादव के साथ सेल्फी लेने को लेकर बहसबाजी हो रही है।
विज्ञापन

यह मामला 21 मार्च का बताया जा रहा है। जब सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र यादव सगड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के लिए गए थे। इस दौरान महुला डगरा पर कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे धर्मेंद्र यादव के साथ कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई थी। यह बात कुछ कार्यकर्ताओं को नागवार लगी। इसके बाद उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। जिसे लेकर वहां विवाद खड़ा हो गया। हालांकि पुलिस और नेताओं ने मिलकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed