फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP won the election here by creating confusion among the public: Dharmendra

जनता में भ्रम पैदा कर सपा यहां चुनाव जीती: धर्मेंद्र

Wed, 06 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP won the election here by creating confusion among the public: Dharmendra
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार अरूणकांत यादव की जीत होगी। सभी निकाय व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि भाजपा के समर्थन में हैं। बुधवार को विधान परिषद चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद श्री सिंह पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों के बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ जो बगावत करेगा निश्चित रूप से पार्टी उस पर कार्रवाही करेगी। जब उनसे पूछा गया कि भाजपा के बागी प्रत्याशी द्वारा निर्दल चुनाव लड़ने पर क्या प्रभाव पड़ेगा । इस सवाल का जबाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहकर बात को टाल दिया कि पार्टी जिसको अपना प्रत्याशी बनाती है सभी लोग उसको जिताने के लिए कार्य करते हैं। आजमगढ़ व मऊ में विधान सभा चुनाव उम्मीदों का परिणाम न आने पर कहाकि यहां की जनता में भ्रम पैदा कर सपा यहां चुनाव जीती। प्रदेश में 36 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव हो रहे हैं। 9 सीटों पर पहले ही भाजपा निर्विरोध चुनाव जी चुकी है। शेष 27 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं जिनमें से एक आजमगढ़- मऊ की भी सीट है। यहां से पार्टी ने पूर्व विधायक अरूणकांत यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। सभी निकाय व पंचायत प्रतिनिधियों का इनको पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहाकि आने वाले चुनावों में योगी और मोदी को हराने के लिए किसान आंदोलन एक सोची समझी साजिश थी। कुछ पार्टियों व विदेशों से आंदोलन को फडिंग की गई थी लेकिन 2022 के चुनाव में जनता ने उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की बहुमत की सरकार बनी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहाकि जिले में हार से हताश होने की जरूरत नहीं है। संगठन को मजबूत बनाकर आगे बढ़ते रहें। पहले भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। भारत विश्व गुरू था। प्रधानमंत्री मोदी आने वाले दिनों में भारत के गौरव को लौटाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed