फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP orders investigation and action in case of viral video of dance with weapons in wedding ceremony in Azamgar

Azamgarh News: शादी समारोह में असलहे संग डांस का वीडियो वायरल, SP ने जांच कर एक्शन लेने का दिया आदेश

Wed, 07 Feb 2024 06:12 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Feb 2024 06:12 PM IST
सार

रौनापार थाना क्षेत्र के वैवाहिक समारोह का वीडियो बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति असलहा लेकर डांस करते दिख रहा है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
SP orders investigation and action in case of viral video of dance with weapons in wedding ceremony in Azamgar
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैवाहिक समारोह में असलहे संग डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए जांच की कवायद में जुट गई है। वायरल वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के किसी वैवाहिक समारोह का बताया जा रहा है। एसपी से असलहे के साथ डांस कर रहे व्यक्ति की पहचान कर असलहा जब्त करने के साथ ही गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गोपनीय हेल्पलाइन नंबर व सोशल मीडिया के माध्यम से एक वैवाहिक समारोह का वीडियो संज्ञान में आया है। बारात में शामिल कुछ लोग डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में एक व्यक्ति असलहे का भी प्रदर्शन कर रहा है। असलहे के प्रदर्शन पर पूर्ण रूप से रोक है। इसके बाद भी असलहा संग डांस के वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की कवायद की गई। 
विज्ञापन


जांच में वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र का सामने आया है। इस पर एसओ रौनापार को वीडियो की जांच कर असलहा प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने और असलहा को बरामद कर जब्त करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed