फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP Naamdar to BJP Kamdar: Swatantra Dev Singh

सपा नामदार तो भाजपा कामदार: स्वतंत्र देव सिंह

Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP Naamdar to BJP Kamdar: Swatantra Dev Singh
लाटघाट। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा नामदार है तो भाजपा का प्रत्याशी कामदार है। एक परिवार के लोग यहां सरकार नहीं चलाएंगे। स्वतंत्र देव सिंह ने उक्त बातें शुक्रवार की शाम सगड़ी विधानसभा के छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज रोहुआर की बाग में सभा को संबोधित करने के दौरान कहा। आजमगढ़ के नाम से पहले भय पैदा हो जाया करता था। कोरोना काल में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लोगों के बीच रहकर काम किया। भाजपा की सरकार में जिले को विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। आजमगढ़ में आतंकवादी नर्सरी तैयार होती जो भाजपा की सरकार के बनने के बाद समाप्त हो गई। उन्होंने सपा मुखिया पर प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश का पूरा परिवार मिलकर देश को लूटने का काम किया। सभा को मंत्री गिरीश यादव, संजय निषाद आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक वंदना सिंह, अभय नरायन पटेल, नीलम सोनकर, प्रेम प्रकाश राय, संतोष सिंह, नरेंद्र सिंह, दयाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed