{"_id":"6797dcc9e4285aca1004299a","slug":"sp-mlas-took-to-the-streets-in-protest-against-the-dilapidated-road-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-126779-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जर्जर मार्ग के विरोध में सड़क पर उतरे सपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जर्जर मार्ग के विरोध में सड़क पर उतरे सपा विधायक
विज्ञापन
अमिलो। दाऊदपुर-चिवटहीं जर्जर संपर्क मार्ग के विरोध में सोमवार को सपा विधायक अखिलेश यादव ने समर्थकों के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया। इसके पहले उन्होंने पीडीए की बैठक कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी और फिर पीडीए पदयात्रा निकाली। सड़क न बनने पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर का घेराव करने की चेतावनी दी।
विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि मुबारकपुर रेशमी नगरी के पश्चिमी छोर पर दो विधानसभा क्षेत्रों मुबारकपुर और सदर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के जेई शिवकुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा और कहा कि सड़क की मरम्मत, नवीनीकरण के लिए एक सप्ताह में कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया तो लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता का घेराव किया जाएगा। बैठक में ओमप्रकाश राय, पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर, अब्दुल्लाह, शोभनाथ यादव, विरेंद्र यादव, सना परवीन, जयराम यादव, जियाउल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।
निजामाबाद विधायक भी उतरे सड़क पर
निजामाबाद। सपा विधायक आलमबदी के नेतृत्व में दोपहर 11 बजे निजामाबाद क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। जुलूस निजामाबाद नई सड़क से होते हुए नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में नंद नगर बाजार पहुंचा। जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक आलमबदी विधायक ने माल्यार्पण किया, उसके बाद नारेबाजी की और तहसील मुख्यालय के पास पहुंचकर बैठक की।