फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP members paid tribute to BP Mandal on his 108th birth anniversary.

Azamgarh News: 108वीं जयंती पर बीपी मंडल को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 26 Aug 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
SP members paid tribute to BP Mandal on his 108th birth anniversary.
बीपी मंडल को 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते सपाई। श्रोत-पार्टी
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल की 108वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की, जबकि संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक जनवरी 1979 को जनता पार्टी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर बीपी मंडल को अध्यक्ष बनाया था। मंडल ने देशभर में भ्रमण कर सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान की और उनकी बेहतरी के लिए 40 सिफारिशों वाली रिपोर्ट 1980 में केंद्र सरकार को सौंपी।
विज्ञापन

बाद में जनता दल की सरकार के दौरान मंडल आयोग की सिफारिशें लागू की गईं। समाजवादी चिंतक जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 340 में पिछड़े वर्गों के लिए आयोग गठित करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए बीपी मंडल का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल आयोग की सभी संस्तुतियां अभी पूरी तरह लागू नहीं हुई हैं।

इस दौरान पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जयराम पटेल, सुशील आनंद, प्रदीप सहाय, संतोष कुमार गौतम, बबीता चौहान, भोला यादव कवि, पप्पू कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed