फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP lists 'D-240' and 'D-241' gang

Azamgarh News: एसपी ने 'डी-240' और 'डी-241'गैंग को किया सूचीबद्ध

Fri, 02 Aug 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
SP lists 'D-240' and 'D-241' gang
आजमगढ़। एसपी हेमराज मीना ने बृहस्पतिवार को जिले में दो गैंग को सूचीबद्ध किया है। एक मामले में अभियुक्त मुलायम मौर्या उर्फ सूर्यभान व इसके चार सदस्यों को मादक पदार्थ तस्कर गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया है। जिसका कोड नं. ''डी-240'' होगा। वहीं, दूसरे मामले में अभियुक्त संदीप कुमार व इसके पांच सदस्यों को आपराधिक गैंग के रूप में सूचीबद्ध किया है। जिसका कोड नं. ''डी-241'' होगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि अभियुक्त मुलायम मौर्या उर्फ सूर्यभान मौर्या निवासी जमुआ थाना तरवां वर्तमान समय में जनपद में एक संगठित गैंग का संचालन कर रहा है। वह स्वयं गैंग का लीडर बनकर खुद के लाभ के लिए अवैध गांजा की तस्करी जैसे अपराध कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध (मादक पदार्थ तस्कर गैंग) किया गया है। इस गैंग में सूर्यमणि यादव निवासी सदहा थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़ निवासी 547 जूली आंडी की चाल संतोष नगर गोरेगांव मुंबई महाराष्ट्र, अनुरोध कुमार सिंह व मनोज कुमार सिंह निवासी कुंज थाना भभुआ जिला कैमूर बिहार व मखंचू ठठेरा निवासी दुल्लहपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर शामिल है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अभियुक्त संदीप कुमार निवासी बीबीपुर थाना सरायमीर वर्तमान समय में जनपद में एक संगठित गैंग संचालित कर रहा है। वह स्वयं गैंग का लीडर बनकर बाइक चोरी जैसे अपराध करता है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध (आपराधिक गैंग) किया गया है। जिसमें जयहिंद चौहान निवासी कटघर जलाल थाना सरायमीर, राजू चौहान निवासी कटघर जलाल थाना सरायमीर, जोगेंद्र चौहान निवासी कटघर जलाल थाना सरायमीर, चंदन चौहान निवासी सोहौली जगदीशपुर थाना बरदह और राजन निवासी सल्लागढ़ कस्बा माहुल थाना अहरौला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed