{"_id":"65a26619abd7e1d8cc01c267","slug":"sp-lines-up-so-for-negligence-in-not-taking-action-in-buffalo-theft-case-in-azamgarh-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: भैंस चोरी मामले में नहीं की कार्रवाई, तो SP ने SO को किया लाइन हाजिर; एक्शन से महकमें में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: भैंस चोरी मामले में नहीं की कार्रवाई, तो SP ने SO को किया लाइन हाजिर; एक्शन से महकमें में मचा हड़कंप
Sat, 13 Jan 2024 03:59 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:59 PM IST
सार
मामला कंधरापुर थाना क्षेत्र का है। भैंस चोरी की शिकायत पर कार्रवाई न करने का मामला एसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने एसओ कंधारपुर को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने थानाध्यक्ष कंधरापुर ब्रह्मदीन पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया है। भैंस चोरी के एक मामले में लापरवाही बरतने व कार्यों के प्रति उदासीनता दिखाने पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
एक जनवरी 2024 को यूपी 112 पर एक व्यक्ति ने भैंस चोरी की सूचना दिया। जिस पर पीआरवी 1007 मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय को घटना से अवगत कराया। इसके बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा भैंस चोरी के इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं थानास्तर पर कोई अभियोग भी पंजीकृत नहीं किया गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और कार्यो में लापरवाही बरतने व कार्यो के प्रति उदासीनता को देखते हुए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर जहानागंज थाने पर तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार सिंह को कंधरापुर थाने का प्रभारी नियुक्त किया।
विज्ञापन