फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP leader in Azamgarh attacked with sharp weapon, condition critical

आजमगढ़ में सपा नेता पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Sun, 16 Aug 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
SP leader in Azamgarh attacked with sharp weapon, condition critical
तरवां। बीबीपुर गांव निवासी व सपा नेता अमीर अहमद शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। सपा नेता की चीख सुन कर जब तक परिजन व आसपास के लोग बाहर आते तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल सपा नेता को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी से जुड़े 45 वर्षीय अमीर अहमद पुत्र डॉ. नजीर अहमद शुक्रवार की रात बीबीपुर गांव स्थित अपने घर के बाहर खाट पर सो रहे थे। देर रात्रि अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे और उन पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। अमीर की चीख सुन कर जब तक परिवार के लोग बाहर आते तब तक हमलवार ताबड़तोड़ चाकू व कुल्हाड़ी से कई बार वार कर फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायल अमीर को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। घटना को लेकर अभी पुलिस को परिजनों के तहरीर का इंतजार है। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed