फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP leader Ahmad Hasan said Government is behaving like Hitler

हिटलर की तरह काम कर रही देश और प्रदेश की सरकार : अहमद हसन

Thu, 19 Sep 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
SP leader Ahmad Hasan said Government is behaving like Hitler
नेहरु हाल में ईशदत्त यादव की श्रद्घांजलि सभा को संबोधित करते सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व सांसद स्व. ईश दत्त यादव की 20वीं पुण्यतिथि नेहरू हाल में मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन ने कहा कि स्व. ईश दत्त यादव मुलायम सिंह यादव के सहयोगी और समाजवादी आंदोलन के अग्रणी नेताओं में थे। वे गरीबों, मजलूमों, शोषितों व किसानों की आवाज को राज्यसभा में उठाते थे। एक प्रखर वक्ता निर्भीक, निडर थे। आज सरकार हिटलर के रास्ते पर चलकर जनता का शोषण, उत्पीड़न व दमन कर रही हैं। लोकतंत्र व संविधान खतरे में है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं को समाप्त करने का काम कर रही है। देश में अघोषित आपातकाल लागू है। राजनीतिक बदले की भावना से विरोधी दल के नेताओं को मुकदमों में फंसाया जा रहा है। अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधी भाजपा नेताओं के साथ घूम रहे हैं। बलात्कार की रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। धर्म व जाति के नाम पर लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक मंदी के कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। समाजवादी पार्टी ही भाजपा की जनविरोधी, उत्पीड़न व दमन का मुकाबला कर रही है। कार्यक्रम को विधायक कल्पनाथ पासवान, डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव, पूर्व विधायक वसीम अहमद आदि ने संबोधित किया। आयोजक स्व. ईशदत्त यादव के पौत्र शाश्वत किशोर यादव और शशांक किशोर यादव ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बेचई सरोज, श्यामबहादुर यादव, दरोगा सरोज, कमला यादव, डा. रामदुलार राजभर, दामोदर प्रजापति, डा. हरिराम सिंह यादव, जयराम पटेल, शोभनाथ यादव, अशोक यादव, रामआसरे चौहान, राजनरायन यादव, हंसराज यादव, बबिता चौहान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की। संचालन जिला महासचिव हरिप्रसाद दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed