फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP government will be formed on the basis of workers: Balram Yadav

कार्यकर्ता के दम पर सपा की सरकार बनेगी :बलराम यादव

Sun, 05 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
SP government will be formed on the basis of workers: Balram Yadav
अतरौलिया में सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते सपा राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया पर समाजवादी पार्टी के सेक्टर तथा बूथ प्रभारी की बैठक हुई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को सही कराने एवं बढ़ाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने सभी सेक्टर प्रमुखों बूथ प्रमुखों से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का हर नौजवान, किसान, मजदूर भाजपा सरकार से परेशान है। महंगाई चरम पर है अपराधी बेलगाम हैं। विकास का कोई भी कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के किए गए कार्यों के दम 2022 में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि आने वाले समय में लोग अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव युवजन सभा सचिन जायसवाल, जगदीश पांडे, चंद्रजीत यादव, शीतला निषाद, तजम्मुल हुसैन, बर्मन यादव, लच्छीराम वर्मा, किरण प्रकाश वर्मा, डा. नरेंद्र नाथ यादव, हरकेश यादव, रंजीत मद्धेशिया, विदेशी निषाद, ओम चौरसिया, महेंद्र कनौजिया, रामजी मौर्य, गोविंद पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष रामकवल वर्मा ने तथा संचालन सपा विधानसभा महासचिव जयप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed