फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP Durbar reached the victim when the police station was not heard

थाना-चौकी पर नहीं हुई सुनवाई तो पीड़ित पहुंचा एसपी दरबार

Wed, 19 May 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
SP Durbar reached the victim when the police station was not heard
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहभानीपुर गांव निवासी एक युवक पर मनबढ़ों से चाकू से हमला करने के साथ ही पास में रखे नकदी, मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात आदि छीन लिए थे। चाकू से हमले के चलते युवक 24 घंटे तक बेहोश भी रहा। वहीं परिजन घटना के बाबत अहरौला थान व माहुल चौकी का चक्कर लगाते रह गए लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर पीड़ित ने बुधवार को एसपी से मिल कर शिकायती पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई। शाहभानीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार गौतम पुत्र राजधार 17 मई को घर से 17 हजार रुपये लेकर किसी काम से माहुल कस्बा गया था। इसी दौरान तीन मनबढ़ युवक उसे बाजार स्थित एक मंदिर के पास जबरन बुला ले गए। युवक के वहां पहुंचते ही मनबढ़ों ने पहले उसकी मोबाइल छीनना शुरू किया है। सुनील ने विरोध किया तो उस पर चाकू से कई वार कर दिए गए और इसके बाद उसके पास मौजूद 17 हजार रुपये व मोबाइल के साथ कुछ जरूरी कागजात आदि छीन कर फरार हो गए। वह बेहोशी की हाल में मंदिर के पास पड़ा था। सूचना पर परिजन पहुंचे और माहुल चौकी को जानकारी दी। दीवान मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम आदि पूछ कर चले गए। सुनील को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 24 घंटे बाद उसे होश आया। इसके बाद अहरौला थाने पर शिकायत की गई लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नही हुई। जिस पर घायल के पिता राजधर बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर एसपी से मिले और शिकायती पत्र देकर अहरौला थाना व माहुल चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed