फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP City praises the efforts of homemakers at Hunar Haat

Azamgarh News: हुनर हाट में एसपी सिटी ने गृहिणियों के प्रयासों को सराहा

Tue, 27 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
SP City praises the efforts of homemakers at Hunar Haat
हुनर हाट मेले का लुत्फ उठाते लोग। संवाद
नगर के पहाड़पुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में भारत विकास परिषद की एलीट शाखा की ओर से हुनर हाट मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी मानुष पारीक ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव पंकज अग्रवाल, संयोजक रमेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस मेले का मुख्य उद्देश्य ''''वोकल फॉर लोकल'''' को बढ़ावा देना, महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और आत्मनिर्भर समाज का विकास करना था। मेले में महिलाओं और बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं, देसी खाद्य सामग्री और सजावटी सामान के स्टॉल लगाए गए। मनीला अग्रवाल द्वारा संचालित हरियाली स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

स्टॉलों का अवलोकन करने के बाद एसपी सिटी मानुष पारीक ने इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और गृहिणियों को स्वावलंबी बनाने और उनके द्वारा तैयार उत्पादों की सही मार्केटिंग के लिए यह एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चले इस मेले में गौशाला के सहयोगार्थ लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। इसमें श्वेताभ अग्रवाल को प्रथम, बिंदु अग्रवाल को द्वितीय और डॉ. समीर अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संरक्षक अशोक अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सफल आयोजन में रमेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, रवि गर्ग, राजेश अग्रवाल, मुकेश बरनवाल, वीरेंद्र बरनवाल, शिखा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed