फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP came on the road to bring justice to the rape victim

रेप पीड़िता को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी सपा

Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP came on the road to bring justice to the rape victim
कलेक्ट्रेट चौराहे पर उन्नाव कांड के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
फोटो
विज्ञापन

रेप पीड़िता को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी सपा
उन्नाव कांड के आरोपियों को फांसी देने के लिए किया प्रदर्शन
प्रदेश सरकार के इस्तीफे की मांग उठाई, जमकर नारेबाजी की
अमर उजाला ब्यूर
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को उन्नाव में बलात्कार के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। पीड़िता के हत्यारों को फांसी दो के नारे के साथ कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। योगी सरकार इस्तीफा दो के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन का नेतृत्व निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया। कहा कि योगी सरकार में बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधियों में शासन व पुलिस का भय खत्म हो गया है। अपराधियों को भाजपा के नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। पुलिस गरीबों से नाजायज तरीके से पैसा लूट रही है। प्रदर्शनकारियों में अखिलेश यादव, राजेश यादव, रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, बबिता चैहान, आशा यादव, मेराज अहमद, महेन्द्र यादव, रामशकल यादव, उमेश यादव, वेदप्रकाश यादव, विनोद, शिशुपाल सिंह, रामचन्दर, देवकी चैहान, नाटे मौजूद थे।

कैंडल मार्च निकाल किया प्रदर्शन
कैंडल मार्च निकाल किया प्रदर्शन
सठियांव। उन्नाव की घटना के विरोध में दोषियों को सजा देने और उसके परिवार को सुरक्षा करने की मांग करते हुए सठियांव चौराहे पर सपाइयों ने पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कैन्डल मार्च निकाला। मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार कानून व्यवस्था में फेल हो गई। भाजपा के दर्जनों नेता बलात्कार जैसे जघन्य अपराध में या तो मुल्जिम है या तो जेलों में है। देश के अंदर लोकतंत्र खत्म हो चुका है। जुलूस सठियांव चौराहे से कैन्डिल मार्च के साथ निकाला। शोभनाथ यादव, बहादुर यादव, देवसी प्रसाद यादव, समसुद्दीन प्रधान, ज्याउल्लाह अंसारी महाप्रधान, मुन्नर राजभर, असमर खान, रामकरन, रामचन्द्र यादव, हरेन्द्र, विजयपाल, लालचंद यादव प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed