फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP-BSP Notbandi problem: Keshav

नोटबंदी से सपा-बसपा को दिक्कत : केशव

Fri, 02 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 02 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP Notbandi problem: Keshav
नोटबंदी से सपा-बसपा को दिक्कत : केशव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गुंडे और माफिया जेल में होंगे या प्रदेश के बाहर। कहा कि नोटबंदी से गरीबों को नहीं बल्कि सपा और बसपा को दिक्कत है। जो पार्टियां नोट बांटकर वोट पाती थीं वे अब ऐसा  नहीं कर पाएंगी। वे शुक्रवार को अतरौलिया के पटेल मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा और राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेसमुक्त भारत का नारा  दिया था और विधानसभा चुनाव में हमारा नारा सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश का है। केंद्र ने प्रदेश सरकार को12 लाख करोड़ दिए थे लेकिन इनसे कोई काम नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबी का दर्द जानते है। इसीलिए उन्होंने उज्ज्वला योजना चलाई जिससे गरीबों को गैस का कनेक्शन मुफ्त दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 पीएम ने गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं लेकिन बहुत से गरीबों को अभी भी इसका लाभ नहीं मिला है। प्रदेश सरकार अपेक्षित विकास नहीं कर रही है। बढ़ते अपराध से लोग परेशान हैं। लोगों का रुझान भाजपा की तरफ है। उन्होंने कहा कि इस समय 13 राज्यों में हमारी सरकार है, अगर यहां भी हमारी सरकार बनी है, तो अपराधी या तो जेल में होंगे या तो प्रदेश के बाहर होंगे। ऐसा पूर्व मुख्यमंत्रियों राजनाथ सिंह, रामप्रकाश  गुप्ता, कल्याण सिंह के शासनकाल में हो चुका है। उन्होंने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस आपस में मिली हुई हैं। वे सिर्फ दिखावे के लिए एक दूसरे का विरोध करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को इस चुनाव में सपा-बसपा, मामू (मायावती मुलायम) से छुटकारा दिलाना है। प्रदेश में इस बार कमल खिलने से कोई रोक नहीं पाएगा। सभा को विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष साहब आनंद निषाद ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता निन्हू निषाद और संचालन दुर्गा प्रसाद निषाद ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, विनोद राय, श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, जयनाथ सिंह, रमाकांत मिश्र, विजय प्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रभाकर तिवारी, अखिलेश मिश्र, रामू सिंह, चंद्रजीत तिवारी, राणाप्रताप सिंह, नीरज तिवारी, राममिलन निषाद, शैलेंद्र निषाद, राजाराम निषाद, राजेंद्र निषाद, कन्हैया निषाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed