{"_id":"62224fdf8f59867f6a63fffb","slug":"sp-and-bjp-are-going-to-have-their-days-pathan-azamgarh-news-vns6416805109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और भाजपा के दिन लदने वाले हैं: पठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और भाजपा के दिन लदने वाले हैं: पठान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और सपा के दिन जल्द ही लदने वाले हैं। भाजपा शसन में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। ये बातें शुक्रवार को फूलपुर पवई विधान सभा के अशरफिया कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की ओर से आयोजित रैली में आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लाशों को जलाने के लिए लकड़ियां नहीं हुई। कोरोना काल में प्रयागराज में गंगा के किनारे शवों को कुत्ते नोचते रहे। कहा कि एक अरसा तक मुसलमानों के वोट से सपा की सरकार बनती रही और इन्होंने हमें दरी बिछाने वाला समझा और हमें कभी बराबरी का दर्जा नहीं दिया। कहा कि प्रदेश में किसी भी दल की अकेले की सरकार नही बन रही है। भागीदारी परिवर्तन मोर्चा की सरकार यदि बनी तो जनाधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे । इस रैली में लोग असद्दुदीन ओवैसी और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का इंतजार करते रहे लेकिन दोनों नेता नहीं पहुंचे। इसकी लोगों में चर्चा होती रही।