फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sonu and Ankita ran the fastest in the 400 meter race

Azamgarh News: 400 मीटर दौड़ में सोनू-अंकिता सबसे तेज दौड़े

Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Sonu and Ankita ran the fastest in the 400 meter race
21 सगड़ी तहसील क्षेत्र में ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती बालिकाएं। - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
सगड़ी। विक्रम इंटर कॉलेज, मोहम्मदपुर लाटघाट के खेल मैदान में शुक्रवार को अजमतगढ़ की ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रदर्शन करते हुए दमखम और प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता की 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में चेतन और बालिका वर्ग में शिवांगी ने बाजी मारी। प्राथमिक स्तर की 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सोनू चौहान पहले, अजय दूसरे और तीसरे स्थान पर चेतन पर रहे। वहीं 400 बालिका वर्ग में अंकिता पहले, शिवांगी दूसरे और अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए राजीव पाठक और खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने किया। बीएसए राजीव पाठक ने कहा कि ब्लॉक के लगभग सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता की गरिमा बढ़ाई है। प्रतियोगिता में कबड्डी, कुश्ती, भाला फेंक, गोला फेंक, खो-खो, लोकगीत, अंताक्षरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद सहित कई खेलों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की दौड़ प्रतियोगिता के 50 मीटर बालक वर्ग में चेतन प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और अंश तृतीय स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम, अंकिता द्वितीय और अर्पिता तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में शिखा पहले, सोनू दूसरे और अंशु तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सोनू प्रथम, आर्यन गोंड दूसरे और चेतन यादव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 200 मीटर बालिका वर्ग में अंकिता पहले, अर्पिता दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अनुज विश्वकर्मा पहले, अर्जुन दूसरे और अमर तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर आयोजक राम सिंह, यसवंत कुमार, जर्रार हुसैन, केदार यादव, जितेंद्र राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed