फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son-in-law turned out to be the murderer of mother-in-law

Azamgarh News: दामाद निकला सास का हत्यारा, सहयोगी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 18 May 2025 06:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 06:15 PM IST
सार

बीती 16 मई को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है और आरोपी दामाद और उसका सहयोगी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार इनके पास से पिस्टल और वाहन बरामद किया गया है। मामले में मृतका के पति की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Son-in-law turned out to be the murderer of mother-in-law
पुलिस ने आरोपी दामाद को पकड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में अतरौलिया पुलिस ने एक हत्या की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो मैगजीन और घटना में इस्तेमाल हुआ चार पहिया वाहन बरामद किया। वहीं, इस मामले में दो आरोपियों का घटना में कोई रोल नहीं पाया गया। 

विज्ञापन


उक्त घटना का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना 16 मई 2025 को थाना अतरौलिया क्षेत्र के नाऊपुर गांव में हुई। मृतका के पति रामबली राजभर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके दामाद संजीव पांडेय उर्फ संजू और बृसकेतु सिंह उर्फ सुजीत के बीच गाड़ी के आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू और भगवान सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिससे विवाद और बढ़ गया। विवाद के बीच बचाव करने आईं रामबली की पत्नी रमावती देवी को गोली लगी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना अतरौलिया में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी चिराग जैन ने बताया कि 18 मई को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंडोही से बहिरादेव मंदिर जाने वाली सड़क पर आरोपियों को घेरकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नाऊपुर गांव निवासी अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, संजीव पांडये उर्फ संजू निवासी मुस्तफाबाद, थाना अहिरौली, अंबेडकरनगर जनपद का निवासी है।

अवधेश नारायण सिंह की निशानदेही पर उसके मुर्गी फार्म के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed