फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son-in-law and his associate arrested in mother-in-law's murder case

Azamgarh News: सास की हत्या के मामले में दामाद और उसका सहयोगी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law and his associate arrested in mother-in-law's murder case
आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस ने सास की हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल एक पिस्टल, दो मैगजीन और घटना में इस्तेमाल हुआ चार पहिया वाहन बरामद किया। वहीं, इस मामले में दो आरोपियों का घटना में कोई भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन

वारदात का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना 16 मई को थाना अतरौलिया क्षेत्र के नाऊपुर गांव में हुई। मृतका के पति रामबली राजभर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके दामाद संजीव पांडेय उर्फ संजू और बृसकेतु सिंह उर्फ सुजीत के बीच गाड़ी के आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू और भगवान सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिससे विवाद और बढ़ गया। विवाद के बीच बचाव करने आईं रामबली की पत्नी रमावती देवी को गोली लगी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में थाना अतरौलिया में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चिराग जैन ने बताया कि रविवार को थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंडोही से बहिरादेव मंदिर जाने वाली सड़क पर आरोपियों को घेरकर गिरफ्तार किया।
आरोपियों में नाऊपुर गांव निवासी अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह व संजीव पांडये उर्फ संजू निवासी मुस्तफाबाद, थाना अहिरौली, आंबेडकरनगर जनपद का निवासी है।

अवधेश नारायण सिंह की निशानदेही पर उसके मुर्गी फार्म के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और वाहन बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने दामाद संजीव पांडेय के साथ साजिश के तहत अवैध पिस्टल से रमावती को गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed