फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   son arrest Father attempts road jam

पुत्र की गिरफ्तारी पर पिता ने किया सड़क जाम का प्रयास, गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
son arrest Father attempts road jam
मेंहनगर कम्हरिया मुख्य मार्ग अपनी मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे जन कल्याण दिव्यागं समिति के राष्ट? - फोटो : AZAMGARH
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहनगर वाया खरिहानी मार्ग पर स्थित थाना मोड़ कुशमुलिया गांव के पास मंगलवार को जनकल्याण दिव्यांग सेवा समिति के बैनर तले सैकड़ों महिला व पुरूषों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम व प्रांतीय अध्यक्ष राम विजय चौहान के नेतृत्व में सड़क जाम करने का प्रयास किया। संगठन के लोग प्रदेश अध्यक्ष राम विजय चौहान के पुत्र की गिरफ्तारी से आक्रोशित थे। सड़क जाम किए जाने की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और जाम का प्रयास करने वालों को खदेड़ दिया। इस दौरान राम विजय चौहान समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राम विजय चौहान के पुत्र हरेंद्र चौहान पर मेंहनगर क्षेत्र की रहने वाली एक दिव्यांग युवती ने शादी का झांसा देकर व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पांच साल तक यौन शोषण करने और दो बार गर्भपात भी कराने का आरोप लगाया था। दिव्यांग युवती की तहरीर पर पुलिस ने हरेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा हरेंद्र की गिरफ्तारी पर पिता राम विजय चौहान ने मंगलवार को अपने संगठन के बैनर तले सड़क जाम कर प्रदर्शन का प्रयास किया। सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग महिला पुरूष मौके पर जुटे हुए थे। सूचना मिलते ही मेंहनगर थाना के साथ ही तरवां व मेंहनाजपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही तहसीलदार पवन कुमार सिंह, सीओ अजय यादव भी मौके पर आ गए। पहले लोगों को जाम न करने के लिए समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन भीड़ ज्यादा होने पर वे उग्र हो उठी थी। जिस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करना शुरू किया तो महिलाएं आदि भागने लगी। पुलिस ने भी लाठियां भांज कर उन्हें खदेड़ दिया। इस दौरान पुत्र की गिरफ्तारी पर सड़क जाम कराने वाले राम विजय चौहान निवासी बहरियाबाद जिला गाजीपुर के साथ आई महिलाएं बदामी देवी, दुर्गावती, कमला देवी, राजवती देवी आदि ने बताया कि उन्हें आवास, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर यहां लाया गया था। पुलिस ने इस दौरान दस लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed