फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Somewhere in the inspection, the headmaster and the teachers and attendants were found absent, salary deducted

निरीक्षण में कहीं प्रधानाध्यापक तो कहीं शिक्षक व परिचारक मिले अनुपस्थित, वेतन काटा

Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Somewhere in the inspection, the headmaster and the teachers and attendants were found absent, salary deducted
आजमगढ़। नवागत डीआईओएस उमेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण करते ही पठन-पाठन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कई विद्यालयों में औचक ही निरीक्षण किया। इस दौरान किसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक तो किसी में शिक्षक, परिचारक व लिपिक अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने दो शिक्षकों समेत दो परिचारक व एक लिपिक का एक दिन का वेतन काटते हुए अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों में उपस्थिति पंजिका भी नहीं मिली। वहीं छात्रों की कमी के साथ-साथ विद्यालय परिसर में गंदगी भी मिली। डीआईओएस से संबंधित को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने जिले में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पहले ही दिन क्षेत्र में निकलकर कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वह सुबह करीब 8.25 बजे वेस्ली इंटर कालेज में पहुंचे। इस दौरान प्रवक्ता आनंद कुमार सिंह, अजीत कुमार तिवारी, अनूप कुमार परिचारक एवं महेंद्र यादव अनुपस्थित पाए गए। इनका एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरूद्घ करने के निर्देश दिए। वहीं विद्यालय के परिचारक रामचंदर यादव, कमलेश शुक्ला व संजय कुमार के कालम में सीएल अंकित था लेकिन इनका सीएल का आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। सीएल किसके द्वारा अंकित किया गया है प्रधानाचार्य बताने में असमर्थ रहे। वहीं चौकीदार राजेश यादव का उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किया गया है। उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं साफ-सफाई और स्कूल चलो अभियान के तहत छात्रों को प्रवेश देने के लिए भी निर्देश दिए हैं। एसकेपी इंटर कालेज में 8.50 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान मनीषा मिश्रा प्रवक्ता अनुपस्थित रही। बताया गया कि वह चिकित्सीय अवकाश पर हैं। निरीक्षण के समय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह भी अनुपस्थित रहे। जबकि उनके द्वारा पंजिका पर हस्ताक्षर बनाया गया था। दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। निरीक्षण के बाद वह डीआईओएस के समक्ष उपस्थित हुए और उन्होंने कहा कि शुगर की दवा खाना भूल गए थे। वह दवा खाने के लिए घर चले गए थे। वहीं अरुण कुमार सिंह लिपिक के नाम के सम्मुख कालम में एल अंकित पाया गया था। क्यों अकिंत है इसका कोई उत्तर नहीं दिया गया। अरुण सिंह का एक दिन का वेतन काटा गया। शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में करीब 9.05 बजे किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय के समस्त अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित पाए गए। परिचारक महेंद्र यादव उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं बनाया गया था। प्रधानाचार्य ने बताया कि वह पौधा लेने के लिए गए हैं। इसके बाद वह विद्यालय इंटर कालेज हाफिजपुर में करीब 9.25 बजे पहुंचे। इस दौरान पाया गया कि सहायक अध्यापक रामप्रकाश यादव एक जुलाई से, दिनेश कुमार चौहान सात जुलाई एवं राजेश कुमार यादव आठ जुलाई, एक जुलाई को राजेश कुमार यादव व आठ जुलाई को भोला यादव को उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं बनाए है। प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया कि वह उक्त अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के विरूद्घ कार्रवाई करें। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ में सुबह करीब 9.55 बजे निरीक्षण करने पहुंचे। जहां अनीता राय प्रवकता अपस्थित नहीं मिली। प्रधानाचार्य ने बताया कि अनीता एनसीसी कान्फ्रेंसिंग में गई है। अन्य सभी महिला शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed