{"_id":"6768655f32265c17d2089084","slug":"sog-and-police-team-arrested-two-in-13-theft-cases-seized-goods-worth-rs-25-lakh-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-125106-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एसओजी व पुलिस की टीम ने 13 चोरी के मामले में दो को किया गिरफ्तार, 25 लाख का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एसओजी व पुलिस की टीम ने 13 चोरी के मामले में दो को किया गिरफ्तार, 25 लाख का सामान जब्त
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी व स्वाट की पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के 13 मामलों में दो को भदुली पुल जिन्नाद बाबा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लाख 3500 की नगदी, सात लाख के 47 आभूषण और बाइक जब्त की है। इनके पास से कुल 25 लाख का सामान जब्त हुआ है। चोरी में प्रयुक्त कटर और रम्मा भी बरामद हुआ।
17 दिसंबर को मूसेपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी हुई। इसमें सीसी फुटेज को जब चेक किया गया तो चाेरी करने आए चोर बाइक से थे जो चोरी करते समय फोन से बात करते हुए दिख रहे थे। इसी आधार पर सर्विलांस सेल की मदद से उन्हें खोज निकाला। इसमें दो नंबर संदिग्ध मिले। जिस पर पुलिस टीम ने काम शुरू किया। पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने भदुली पुल जिन्नाद बाबा के स्थान से देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 अंगूठी, आठ बिछिया, सात पायल, चार चांदी के सिक्के, चार जोड़ी बाली, तीन चेन, दो नाक की कील, एक लाॅकेट, मंगलसूत्र, मांगटीका, नथिया, सिंहोरा, सूई धागा कान का, चार लाख 3500 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त दो बाइक जब्त की। आरोपी सुरेंद्र वाजपेयी तहबरपुर थाना क्षेत्र के हासापुर गांव और विशाल राजभर अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव का रहनेवाला है। चोर को पकड़ने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये देने का इनाम घोषित किया गया है।
00
13.50 लाख की निन्जा बाइक से चलता था आरोपी विशाल
पुलिस ने तहबरपुर थाना क्षेत्र के हासापुर गांव निवासी सुरेंद्र वाजपेयी व अहरौला थाना क्षेत्र के गौरी गांव का निवासी विशाल राजभर को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया चोरी का आरोपी विशाल 13.50 लाख की निन्जा बाइक से चलता था।
विज्ञापन
00
चोरों ने ऑनलाइन मंगाया था लॉक कटर
पकड़े गए आरोपियाें ने बताया कि जिस लॉक कटर से ताले काटते थे और तोड़ने में जिस रम्मा का प्रयोग करते थे वह ऑनलाइन खरीदा था। इससे आसानी से वह ताले को काट लेते थे। पूछताछ में बताया कि वह प्रतिदिन सुबह बाइक से शहर व गांव क्षेत्रों में ताले लगे घरों को चिह्नित करते थे। रात दस बजे बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक से चिह्नित जगहों पर जाते और जिस घर में ताला लगा होता था, वहां पहुंचकर चोरी के दौरान सुरेंद्र बाइक से बाहर खड़ा रहकर आने-जाने वालों की रेकी करता था और विशाल घर पर लगे ताले को कटर की मदद से काटकर व रम्मा से आलमारी व सूटकेश तोड़कर कीमती सामान को चुराकर भाग जाते थे।
00
इन थानों में दे चुके कई घटना को अंजाम
पकड़े गए दोनों चोर जिले के छह थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों द्वारा सिधारी थाने में चार, कोतवाली में चार, कंधरापुर में दो, रानी की सराय में एक, तहबरपुर में एक व अतरौलिया में एक चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं।
00
स्वाट टीम, मूसेपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाई थी। सिधारी थाना और स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी व नकबजनी के 13 घटनाओं का खुलासा किया है। चोरी के आभूषण, चार लाख 3500 रुपये नगदी समेत कुल 25 लाख रुपये की सामाने उनके पास से बरामद की गई है।
- विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात आजमगढ़।