फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Social distancing wired at the reservation counter

रिजर्वेशन काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

Tue, 08 Jun 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Social distancing wired at the reservation counter
जिले में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ने लगा है। सोमवार को 129 नए कोरोना संक्रमण के मरीज मिले बावजूद इसके रेलवे स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो रही है। लोग ना तो सैनिटाइजर का प्रयोग का प्रयोग कर रहे नाही मास्क लगा रहे हैं। ऐसे में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। मामले में जिम्मेदार को इसे लेकर संजीदा होने की जरूरत है। कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई थी। इधर बीच फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। जबकि शासन-प्रशासन की ओर से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिया है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर ध्वनि प्रसारण यंत्र से प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग संजीदा नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। सोमवार की सुबह रिजर्वेशन काउंटर पर टिकट के लिए भीड़ लगी हुई थी। वहां दो गज दूरी की बात तो दूर दो इंच की भी दूरी नहीं थी। टिकट बुक कराने आने वाले लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा है। लोग घंटों लाइन में लगकर टिकट खरीदने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में कोरोना को लेकर खतरा और भी बढ़ गया है। काउंटरों पर अभियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके से गायब थे और लोग कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed