फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Social audit team members will be selected

सोशल आडिट टीम के सदस्यों का होगा चयन

Sat, 02 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Social audit team members will be selected
वित्तीय वर्ष 2022-23 तक के लिए सोशल आडिट टीम के सदस्यों का चयन सोशल आडिट निदेशालय ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ में किया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा चयन समिति का गठन किया गया है। उक्त जानकारी जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अध्यक्ष, हरिनरायण मिश्र प्रवक्ता हिंदी डीएवी इंटर कालेज सदस्य एवं जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर सदस्य सचिव हैं। जिला विकास अधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, हरिनरायण मिश्र प्रवक्ता हिंदी डीएवी इंटर कालेज एवं जिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटर को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथियों में विकास खंडवार टीम सदस्यों का साक्षात्कार संपन्न कराते हुए टीम गठन की कार्रवाई 25 अप्रैल 2022 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। उन्होने बताया कि विकास खंड अहरौला के लिए 16 अप्रैल को 10 बजे एवं अतरौलिया के लिए दो बजे, अजमतगढ़ के लिए 18 अप्रैल को 10 बजे एवं बिलरियागंज के लिए दो बजे, हरैया के लिए 19 अप्रैल को 10 बजे एवं जहानागंज के लिए एक बजे तथा कोयलसा के लिए तीन बजे, लालगंज के लिए 20 अप्रैल को 10 बजे, महराजगंज के लिए एक बजे एवं मार्टीनगंज के लिए तीन बजे, मेंहनगर के लिए 21 अप्रैल को 10 बजे, मिर्जापुर के लिए एक बजे एवं मोहम्मदपुर के लिए तीन बजे, पल्हना के लिए 22 अप्रैल को 10 बजे, पल्हनी के लिए एक बजे एवं पवई के लिए तीन बजे, फूलपुर के लिए 23 अप्रैल को 10 बजे, रानी की सराय के लिए एक बजे एवं सठियांव के लिए तीन बजे, विकास खंड तहबरपुर के लिए 25 अप्रैल को 10 बजे, तरवां के लिए एक बजे एवं विकास खंड ठेकमा के लिए तीन बजे से जिला विकास अधिकारी कार्यालय विकास भवन आजमगढ़ में साक्षात्कार का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed