{"_id":"5d5ae1898ebc3e89db48ad52","slug":"so-couldn-t-tell-the-name-of-top-ten-criminals-azamgarh-news-vns4790675105","type":"story","status":"publish","title_hn":"...नहीं बता पाए टापटेन अपराधियों का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...नहीं बता पाए टापटेन अपराधियों का नाम
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को एसपी त्रिवेणी सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई। इस दौरान ज्यादातर थानाध्यक्ष अपने थाने के टापटेन अपराधियों के विषय में पूरी जानकारी नहीं दे पाए। इससे नाराज एसपी ने जमकर फटकार लगाई। साथ ही सभी को अपराधियों का नाम, उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों का डाटा और अदालत में चल रही केस की वर्तमान स्थिति आदि की विधिवत जानकारी याद रखने की हिदायत दी।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई थानों में मुकदमे लंबित हैं, लेकिन उनके खुलासे या जुड़े आरोपियों को पकड़ने की तरफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस पर संबंधित थानाध्यक्षों को जल्द से जल्द मामले निपटाने का निर्देश दिया। बता दें कि रानी की सराय थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में दो दिन पूर्व बाइक सवार बदमाशों ने हसनपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह को गोली मार दी। अखिलेश सिंह पेशेवर बदमाश है। जबकि इसके विषय में थानाध्यक्ष को कोई जानकारी नहीं थी। वह अखिलेश के विषय में सही सूचना उच्चाधिकारियों को देने की बजाय उन्हें गुमराह कर दिया। बाद में रिकार्ड खंगालने पर अखिलेश के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी हुई। हालांकि थानाध्यक्ष एक दिन पूर्व ही यहां तैनात हुए थे। इसलिए इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अपराध समीक्षा के दौरान ही एसपी ने आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी सकुशल शांति पूर्वक संपन्न कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय, एसपी ट्रैफिक मो. तारिक के साथ सभी सर्किल के सीओ, कोतवाल और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।