फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   so called journalist is demanding extortion in azamgarh

Azamgarh News: सोशल मीडिया पर अधिकारियों को दे रहा गाली, रंगदारी मांग रहा तथाकथित पत्रकार; FIR

Fri, 10 May 2024 02:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 May 2024 02:56 PM IST
सार

Azamgarh News: शहर कातवाली प्रभारी की ओर से स्वत: संज्ञान में लेकर दर्ज कराए गए इस मुदकमें में आरोप लगाया गया है कि राजीव तलवार सोशल मीडिया एक्स पर जिले के अधिकारियों को गालियां दे रहा है। 

विज्ञापन
so called journalist is demanding extortion in azamgarh
आजमगढ़ के शहर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोर्टल का संचालन करने वाले तथाकथित पत्रकार के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि तथाकथित पत्रकार सोशल मीडिया पर अधिकारियों को गाली दे रहा है। राजनैतिक दलों पर अभद्र टिप्पड़ी कर रहा है। इतना ही नही रंगदारी की भी मांग रहा है। जिसे संज्ञान में लेकर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने तथाकथित पत्रकार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमें तथाकथित पत्रकार राजीव तलवार को नामजद किया गया है।

इतना ही नहीं राजनैतिक दलों सपा, भाजपा व कांग्रेस पर भी अभद्र टिप्पणी कर रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से यह तथाकथित पत्रकार लोगों से एक-एक हजार रुपये गुंडा टैक्स/ रंगदारी भी मांग रहा है। शहर कोतवाल की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। विदित हो कि राजेश तलवार ने लोकसभा चुनाव के लिए बतौर निर्दलीय नामांकन भी दाखिल किया था, जो रद्द हो गया। वहीं पूर्व में भी वह लोकसभा, विधान सभा व नगर पालिका का भी चुनाव लड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed