फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Snowfall and westerly winds of mountains increase melting

पहाड़ों की बर्फबारी और पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

Tue, 24 Nov 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Snowfall and westerly winds of mountains increase melting
आजमगढ़। मौसम ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस समय पछुआ हवाओं का रुख बना होने से सुबह और शाम के साथ ही रात का पारा भी गिर रहा है। जबकि ठंडी हवाएं गलन भी बढ़ा रही हैं। 22 नवंबर को पारा 10 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि मंगलवार को इसमें एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट की वजह से वातावरण में गलन घुल गई है। इसकी वजह से हवाएं भी ठंडी होकर अब चुभने लगी हैं। चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम का पारा दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। घरों में लोगों को गलन अब सताने लगी है। मौसम के पारे में लगातार हो रही गिरावट के बीच पछुआं हवाएं इसमें और बढ़ोत्तरी कर रही। मौसम विज्ञानियों द्वारा काफी पहले से ही इस बार भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अब तक मौसम हुआ बदलाव विज्ञानियों की इस बात को सच साबित करता है। वहीं आम जनमानस द्वारा भी इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अभी तक गरीबों को जल्द कंबल मिलने की संभावना भी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed